भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का पूरे उत्तराखंड में प्रवास एवं सामाजिक संवाद अभियान, ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने किया प्रवास

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा पूरे उत्तराखण्ड में संगठनात्मक प्रवास का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान
के अंतर्गत भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आवास विकास मंडल, काशीपुर में प्रवास किया गया ।भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा पूरे उत्तराखंड में चलाए जा रहे संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिला अध्यक्ष महेश सिंह प्रजापति  द्वारा आवास विकास मंडल, काशीपुर में प्रवास किया गया। जिसके दौरान उनके द्वारा सामाजिक संवाद किया गया । जिसके दौरान ओबीसी समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई । इसके अलावा उनके द्वारा  संगठनात्मक बैठक की गई। जिसमें संगठन की गतिविधियों, जनसंपर्क और समाज की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया । बैठक में ओबीसी समाज के लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया और कहा कि संगठन की मजबूती, समाज का सम्मान और जनसेवा का संकल्प यही उनका उद्देश्य है। इस मौके पर माननीय प्रदेश महामंत्री रवि पाल , मंडल अध्यक्ष विपिन पाल , मंडल महामंत्री राम सिंह प्रजापति एवं लक्ष्मण सिंह प्रजापति तथा मंडल कार्यकारिणी उपस्थित रही ।