जसपुर किसान सेवा सहकारी समिति की तालव पुर सीट पर किरन बाला बनी निर्विरोध  डायरेक्टर,उन्हें अध्यक्ष पद का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है

– सुशील चौहान

उत्तराखण्ड। किसान सेवा सहकारी समितियों के चुनाव के चलते जनपद ऊधम सिंह नगर की प्रदेश की सबसे बड़ी किसान सेवा सहकारी समिति जसपुर किसान सेवा सहकारी समिति की तालव पुर सीट पर समिति के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान की धर्मपत्नी किरन बाला के अलावा किसी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया । जिसके कारण वे निर्विरोध डायरेक्टर बन गईं । हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है । उन्हें अध्यक्ष पद का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है । गौरतलब है कि समिति का अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। विदित हो कि किरन बाला तालव पुर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रह चुकी हैं।