जसपुर पुलिस ने एमवी एक्ट में सीज 15 मोटरसाइकल नीलाम कीं

– सुशील चौहान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार जसपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल के नेतृत्व में आंकड़ों का अवलोकन कर, वाहन स्वामियों/चालको को नोटिस तामील कराकर , न्यायालय के समक्ष प्रभावी पैरवी करते हुए  कोतवाली जसपुर में वर्ष 2018-2021 के मध्य एमवी एक्ट में सीज की गई 15 मोटरसाइकिलों को  न्यायालय जसपुर के आदेश के उपरान्त उपजिलाधिकारी जसपुर  चतर सिंह ,सीओ काशीपुर दीपक सिंह, उप संभागीय अधिकारी सचिन अग्रवाल की अध्यक्षता में मौके पर आए 30 पंजीकृत ठेकेदारों से बोली लगाकर नीलाम किया गया । इन 15 मोटरसाइकल को खरीदने के लिए ठेकेदार फईम अहमद ने अधिकतम बोली 75 हजार रूपए की बोली लगाकर खरीदा ।
पुलिस टीम में एस एस आई जावेद मलिक, हेड कांस्टेबल संजय गिरी, हेड कांस्टेबल फकीरी राम व कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।