जसपुर पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया 

-सुशील चौहान
जसपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी  काशीपुर के आदेशानुसार आज दिनांक बुकिंग 11 मार्च 2025 को एस आई धीरज टम्टा द्वारा मय कांस्टेबल अरुण कुमार व पुलिस टीम के दबिश देकर न्यायालय जसपुर द्वारा जारी फ़ौजदारी वाद संख्या-701/2018 धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारण्टी कौशल कुमार पुत्र स्व जसवंत सिंह निवासी ग्राम कासमपुर जसपुर को ठाकुरद्वारा से गिरफ्तार किया गया । वाद के दौरान पेश होने व मामले की सुनवाई हेतु न्यायालय जसपुर द्वारा वारण्टी कौशल कुमार के विरुद्ध लंबे समय से समन, जमानतीय वारण्ट, ग़ैर जमानतीय वारण्ट जारी किये जा रहे थे, परंतु वारण्टी न्यायालय में पेश न होकर न्यायालय की कार्यवाही से बचने के लिए घर से फरार होकर ठाकुरद्वारा में निवास कर रहा था । गिरफ्तार वारण्टी को न्यायालय पेश किया गया।