– सुशील कुमार चौहान
उत्तराखण्ड :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । जिसकी रफ्तार तेज होती जा रही है । अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में 13/05/25 को हलका नंबर एक के इंचार्ज एस आई हरीश आर्य द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान कलिया वाला से हाईवे को जाने वाली रोड से गांव कालिया वाला निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह को अवैध कच्ची शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया ।
उसके पास से 63 पाऊच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।
उसके पास से 63 पाऊच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर जगदीश सिंह ढकरियाल, एसआई हरीश आर्य,एसआई ललित सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन प्रकाश व कांस्टेबल विपिन चंद्र शामिल रहे ।