नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान: जसपुर के गांव पतरामपुर में मेडिकल स्टोर पर छापा: नशीले कैप्सूल बेचता मेडिकल स्टोर स्वामी गिरफ्तार : 768 नशीले कैप्सूल बरामद

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड । जसपुर के ग्राम पतरामपुर में संयुक्त टीम द्वारा एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। जिसके दौरान छापा मार दल ने मेडिकल स्टोर स्वामी को नशीले कैप्सूल बेचते गिरफ्तार कर लिया और 768 नशीले कैप्सूल बरामद किए ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान चलाया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह व सीओ काशीपुर के निर्देशन में 19.05.25 को तहसीलदार जसपुर,ड्रग्स इंस्पेक्टर रुद्रपुर,  ANTF रुद्रपुर, सीएमएस व जसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अपने छापामार अभियान के दौरान जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव पतरामपुर में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा । निरीक्षण के दौरान यश मेडिकल स्टोर संचालक चमन सिंह मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बेचता हुआ पाया गया । जिसके पास से 768 प्रतिबन्धित कैप्सूल बरामद हुए । इसके अलावा मेडिकल स्टोर पर एक्सपायर दवाइयों का स्टोक भी पाया गया । इसके अलावा उक्त मेडिकल स्टोर पर अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं । जिसके आधार पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया । पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्वामी मोहल्ला भूप सिंह जसपुर ऊधम सिंह नगर निवासी चमन सिंह पुत्र चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उसके खिलाफ पर धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया ।  पुलिस ने बताया की मेडिकल स्वामी से बरामद कैप्सूल्स को मात्र डाक्टर की रिक्मनडेशन पर लिखित पर्चे पर दिया जा सकता है और उक्त दवाइयों का रजिस्ट्रर में पूरा लेखा-जोखा मेंटेन करना अनिवार्य होता है, लेकिन आरोपी द्वारा उक्त दवाइयों को नशे के रुप में क्षेत्र में बेचकर नशे की पृवत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा था ।
बरामदगी : 720 कैप्सूल ACETAMINOPHEN IP 325 MG,  Tramadol HCL IP 50 MG, DICYCLOMINE
48 कैप्सूल ACETAMINOPHEN IP 325 MG, TRAMADOL HYDROCHLORIDE IP 50 MG, DICYCLOMINE HYDROCHLOL
कार्यवाही टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर जगदीश सिंह ढकरियाल कानूनगो धनेश शर्मा तहसील जसपुर,डॉक्टर डी एम गहलौत चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वा केन्द्र जसपुर ड्रग इन्स्पेक्टर नीरज कुमार ऊधम सिंह नगर, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी विष्ट नैनीताल,ड्रग इंस्पेक्टर निधि शर्मा ऊधम सिंह नगर, ड्रग इंस्पेक्टर शुभम कोटनाला ऊधम सिंह नगर, ड्रग इंस्पेक्टर हर्षिता चम्पावत एस आई गोविन्द सिंह मेहता एसआई हरीश आर्या ,एसआई कौशल भाकुनी, हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डेय, कांस्टेबल प्रशान्त कुमार, कांस्टेबल हरीश सिंह विष्ट, कांस्टेबल दिनेश चन्द्र,महिला कांस्टेबल कंचन व कांस्टेबल विनोद खत्री शामिल रहे ।