जसपुर के रामचंद्र सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती मनाई गई 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में तहसील रोड आवास विकास कालोनी स्थित रामचंद्र सिंह सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, जसपुर में अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती मनाई गई । वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भाषण प्रतियोगिता में उनके जीवन परिचय के विषय में बताया । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर सुदेश कुमार , भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान , भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा,भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री मास्टर भूदेव, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री महेश कुमार प्रजापति, भाजपा नगर मंडल महामंत्री विशाल कश्यप एडवोकेट , भाजपा नगर मंडल महामंत्री रवि मनी, भाजपा नगर मंत्री गौरव प्रजापति, करनन चौधरी, कृष्ण कुमार, हृदेश चौहान, ललित शर्मा, सुधांशु पंडित आदि मौजूद रहे।