-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में डॉक्टर एम पी सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल व डॉक्टर एमपी सिंह ने नगर मंडल जसपुर की नवगठित भाजपा कार्यकारिणी पदाधिकारियों को नवदायित्व की बधाई दी और उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।
भाजपा जसपुर नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने भाजपा के काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल का पुष्प स्वागत किया और भाजपा की नवगठित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से परिचय कराया।
जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये आप सभी को नई जिम्मेदारी पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करने के लिए दी गई है जिसे आप बखूबी निभा भी रहे है मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश में जसपुर विधानसभा के तृतीय स्थान आना इसका परिचायक है। कार्यक्रम संचालन नगर महामंत्री विशाल कश्यप एडवोकेट ने किया।
भाजपा जसपुर नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने भाजपा के काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल का पुष्प स्वागत किया और भाजपा की नवगठित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से परिचय कराया।
जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये आप सभी को नई जिम्मेदारी पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करने के लिए दी गई है जिसे आप बखूबी निभा भी रहे है मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश में जसपुर विधानसभा के तृतीय स्थान आना इसका परिचायक है। कार्यक्रम संचालन नगर महामंत्री विशाल कश्यप एडवोकेट ने किया।इस मौके मास्टर भूदेव सिंह, पूर्व महुआ डाबरा भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम गिरी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा, विनोद प्रजापति, नगर महामंत्री रवि मणि, नगर मंत्री ललित शर्मा, गौरव प्रजापति, हृदेश चौहान, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल आई टी संयोजक अंजली रानी, सोशल मडिया संयोजक एडवोकेट मनोज कुमार, समाजसेवी वरुण गहलोत, कृष्ण कुमार काका, करण चौधरी, सूर्या ठाकुर आदि मौजूद रहे।