जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय “एनीमिया मुक्त भारत” प्रशिक्षण 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया । इस प्रशिक्षण में जसपुर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में नामित नोडल अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत अध्यापकों को विद्यालय में अध्यनरत बच्चों में एनीमिया के कारण, लक्षण, एनीमिया के दुष्प्रभाव, प्रकार एवं बचाव आदि से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही सप्ताह में एक दिन सोमवार को वितरित की जाने वाली टेबलेट के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलोत द्वारा किया गया।  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अतुल चौहान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में आरकेएस के काउंसलर विनोद सांगुड़ी एवं साजिद खान, राहुल, नेहा, महताब, आशु, प्रभात, जितेंद्र, गुलनवाज, हर्षिता उपस्थित रहे ।