जसपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा पूरक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई । कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । वक्ताओं द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया । कार्य्रक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक  डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति, कमल चौहान,सुधीर बिश्नोई,  खड़क सिंह चौहान, बलराम तोमर, विनोद प्रजापति ,अमित भूषण, पदम सिंह ,शीतल जोशी, विजेंद्र गहलोत , अनीता पवार ,विमल अग्रवाल, विशाल कुमार कश्यप, रवि मणि , मनोज कुमार चौहान, अनिकेत जोशी, गौरव प्रजापति , मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।