भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह भुल्लर खाद्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ 26 दिसंबर को बैठेंगे भूख हड़ताल पर 

-सुशील चौहान  
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल के उपाध्यक्ष जगजीत सिंह भुल्लर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ 26 दिसंबर 2025 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे । उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा  किसानों का शोषण किया जा रहा है। उनके द्वारा व्यापारियों से पैसा ले कर धान पोर्टल पर चढ़ाया गया। किसानों का धान मंडी में अभी भी सड़ रहा है। जरूरत पड़ी तो वे आमरण अनशन पर भी बैठेंगे।