जसपुर क्षेत्र के मां हिडम्बा देवी के ऐतिहासिक मंदिर पर लगा वार्षिक मेला,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,कड़ाके की ठंड भी नहीं रोक पाई आस्था को,लगी प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर अंतर्गत गांव गोरा फार्म स्थित मां हिडम्बा देवी के ऐतिहासिक मंदिर पर 25 दिसंबर को हर वर्ष वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी मां हिडम्बा देवी के ऐतिहासिक मंदिर पर 25 दिसंबर 2025 को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया । इस मंदिर पर लगने वाले मेले में दूर-दूर के लोग मां हिडम्बा देवी के दर्शन करने पहुंचे और मंदिर में मत्था टेक कर व प्रसाद चढकर मन्नतें मांगी । इस मेले में उत्तराखंड के ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के श्रद्धालु भी पहुंचे । कड़ाके ठंड के बावजूद तड़के से ही प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में लग गए थे और उनमें काफी उत्साह देखा गया।
मेले में विभिन्न आस्थावान धर्मार्थियों ने भंडारों का आयोजन किया ।