-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में 03/01/2026 को जसपुर ऊसिंन, कोतवाली के एस आई हरीश आर्य द्वारा पुलिस टीम के साथ सायंकालीन गश्त के दौरान जसपुर के मोहल्ला नत्था की गली में मोहल्ले के युवक राजेन्द्र कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह को स्मैक बेचते गिरफ्तार कर लिया ।
उसके पास से 07.25 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, स्मैक बेचकर कमाए रुपये बरामद किए गए । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा- 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस ने बताया कि स्मैक तस्कर लीलावती का पुत्र है । राजेंद्र कुमार, अपनी मां लीलावती की स्मैक बेच रहा था । उसके द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार नशा बेचने का कारोबार किया जा रहा है । कई बार नशा तस्करी में जेल जाने के बाद लीलावती द्वारा अब अपने पुत्र राजेंद्र कुमार और दामाद मोनू से नशे का धंधा कराया जा रहा है । पुलिस ने बताया कि स्मैक बिक्री का धंधा करने वाले पुलिस की राडार पर सभी नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर तथा PIT NDPS ACT के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की तैयारी है ।
उसके पास से 07.25 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, स्मैक बेचकर कमाए रुपये बरामद किए गए । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा- 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस ने बताया कि स्मैक तस्कर लीलावती का पुत्र है । राजेंद्र कुमार, अपनी मां लीलावती की स्मैक बेच रहा था । उसके द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार नशा बेचने का कारोबार किया जा रहा है । कई बार नशा तस्करी में जेल जाने के बाद लीलावती द्वारा अब अपने पुत्र राजेंद्र कुमार और दामाद मोनू से नशे का धंधा कराया जा रहा है । पुलिस ने बताया कि स्मैक बिक्री का धंधा करने वाले पुलिस की राडार पर सभी नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर तथा PIT NDPS ACT के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की तैयारी है ।पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एस एस आई जावेद मलिक
एसआई हरीश आर्य
एएसआई मदनलाल
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
कांस्टेबल इंद्र सिंह
कांस्टेबल जाकिर हुसैन
कांस्टेबल विनीत चौधरी
महिला कांस्टेबल सीमा आर्य
महिला कांस्टेबल कविता रावत
Post Views: 159