-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर ऊसिंन में आयोजित तीन दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 19 ग्रुप के बालकों की स्पर्धाओं का शानदार आयोजन किया गया ।



3 दिसंबर 2026 को जेनेसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल,जसपुर, ऊसिंन के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी स्पर्धा का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित सैनी ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया । 100 मी फर्राटा दौड़ में मोहम्मद ईशान ने गोल्ड, हरजीत सिंह ने सिल्वर व अंश चौहान ने ब्रांच मेडल जीता। 200 मीटर में हरजीत सिंह प्रथम, मोहम्मद समीर द्वितीय व रियान रजा तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में सहज दीप सिंह, 800 मीटर दौड़ में हर्ष कुमार , 1500 मीटर में आशीष कुमार, और 5000 मीटर दौड़ में हर्ष कुमार अब्बल रहे ।लंबी कूद में हरगुन सिंह ने स्वर्ण, मोहम्मद समीर ने रजत व विवेक कुमार ने कांस्य पदक जीता। ऊंची कूद में कुमार परीक्षित प्रथम, मोहम्मद रजा द्वितीय व आदिल तृतीय स्थान पर रहें। चक्का फेक में वंश प्रताप, मोहम्मद फैसल व अनमोल दीप क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर है। गोला क्षेपण में युवराज सिंह ने गोल्ड जीता। भाला फेंक में वंश प्रताप ने सोना, भूपेंद्र चौहान ने चांदी व हर्ष कुमार ने तांबा जीता ।कबड्डी की स्पर्धा में न्याय पंचायत अहमदनगर ने न्याय पंचायत मेघावाला को हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। वॉलीबॉल में न्याय पंचायत भरतपुर विजेता व न्याय पंचायत पूरनपुर उपविजेता रहा। पिट्टठू प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अहमदनगर व मुर्गा झपट में न्याय पंचायत मेघावाला ने बाजी मारी। कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा वखेलों के प्रति सच्ची लगन झलकी ।
विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सनप्रीत सिंह सहोता, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सैनी, केशव सिंह, सुभाष चंद्र, शमशेर अहमद, तस्लीम अहमद, अनूप सिंह, संजय वर्मा, अजय सैनी, विजय राज सैनी, दुष्यंत कुमार, विजेंद्र सिंह, ताविंदा अली, नीतू चौधरी, लता रानी, नूतन रवि, अलका सक्सेना, श्वेता नेगी, केवल सिंह, धीरेंद्र सिंह, धर्म सिंह विवेक कुमार, निश्चित कुमार, हेमेंद्र पाल, खेल प्रशिक्षक रवि कुमार आदि मौजूद थे।
Post Views: 169