-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया ।

जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड सीमावर्ती गांव सुआ वाला, बिजनौर, उत्तर पदेश निवासी सरदार रंजीत सिंह रात्रि डयूटी करके किसी व्यक्ति के दुपहिया वाहन पर सवार हो कर अपने गांव जा रहे थे,तभी संबंधित वाहन नादेही चीनी मिल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिससे उक्त होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया । उन्हें तत्काल उपचार हेतु जसपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया ।
Post Views: 199