समदर्शी संस्था 25 जनवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करायेगी गरीब कन्याओं के हाथ पीले

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: 
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर की प्रमुख सामाजिक संस्था “समदर्शी” द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में‌ गत वर्षो की भांति इस बार भी 25 जनवरी 2026 को नगर के सुभाष चौक स्थित दुल्हन पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा । जिसमें गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराए जाएंगे । उक्त जानकारी समदर्शी संस्था के अध्यक्ष आर पी सिंह  ने दी । उन्होंने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता से उक्त सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।