-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के पीएम श्री इंटर कॉलेज महुआ डाबरा का रजत जयंती वार्षिकोत्सव,पूर्व छात्र सम्मेलन और संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया ।



जिसमें विद्यालय के 28 पूर्व छात्रों समेत विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत की विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। योग तथा पंजाबी गिद्दा को दर्शकों ने खूब सराहा । कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथियों काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर पंचायत महुआ डाबरा के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रीतम सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी हरी बाबू निरंजन का विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बैंड-बाजे के साथ तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । जिसके दौरान बच्चों ने हर्ष-हर्ष,जय-जय के नारे लगाए । विद्यालय में पहुंचे सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रशासन की शैक्षिक व अन्य गतिविधियों को लेकर जमकर तारीफ की । क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान ने विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था तथा अन्य गतिविधियों को देखकर विद्यालय प्रशासन समेत शारीरिक शिक्षक राजेश चौधरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही खेलों में पिछले तीन वर्षों से लगातार राष्ट्रीय, राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर विद्यालय को शिखर पर पहुंचाने के लिए शारीरिक शिक्षक को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । उन्होंने विद्यालय को दो वाटर कूलर, एससी एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विद्यालय के छात्रों को कबड्डी स्पर्धा में और बेहतर परिणाम देने के लिए कबड्डी मैट तथा काशीपुर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज पाल ने सीएसआर फंड से मदद करने, इसके अलावा नगर पंचायत महुआ डाबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ने दो सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, बैज अलंकरण तथा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया । उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक व अन्य गतिविधियों की उपलब्धि समेत कमियों के विषय में भी दर्शाया । वहीं विद्यालय के पूर्व छात्र जो देश के विभिन्न सरकारी,औद्योगिक, राजनीतिक और खेलों में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्व छात्रों तथा विद्यालय के शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में आयोजित हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी व पहाड़ी आदि परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बच्चों ने प्रस्तुत कर समा बांधा। कव्वाली, योग, हास्य नाटक व पंजाबी गिद्दा व पहाड़ी गीत पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई । विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार जताया । कार्यक्रम का संचालन चेतन चौहान तथा छात्र-छात्राओं श्रद्धा व राघव कुमार ने किया।




जिसमें विद्यालय के 28 पूर्व छात्रों समेत विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत की विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। योग तथा पंजाबी गिद्दा को दर्शकों ने खूब सराहा । कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथियों काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर पंचायत महुआ डाबरा के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रीतम सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी हरी बाबू निरंजन का विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बैंड-बाजे के साथ तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । जिसके दौरान बच्चों ने हर्ष-हर्ष,जय-जय के नारे लगाए । विद्यालय में पहुंचे सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रशासन की शैक्षिक व अन्य गतिविधियों को लेकर जमकर तारीफ की । क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान ने विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था तथा अन्य गतिविधियों को देखकर विद्यालय प्रशासन समेत शारीरिक शिक्षक राजेश चौधरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही खेलों में पिछले तीन वर्षों से लगातार राष्ट्रीय, राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर विद्यालय को शिखर पर पहुंचाने के लिए शारीरिक शिक्षक को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । उन्होंने विद्यालय को दो वाटर कूलर, एससी एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विद्यालय के छात्रों को कबड्डी स्पर्धा में और बेहतर परिणाम देने के लिए कबड्डी मैट तथा काशीपुर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज पाल ने सीएसआर फंड से मदद करने, इसके अलावा नगर पंचायत महुआ डाबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ने दो सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, बैज अलंकरण तथा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया । उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक व अन्य गतिविधियों की उपलब्धि समेत कमियों के विषय में भी दर्शाया । वहीं विद्यालय के पूर्व छात्र जो देश के विभिन्न सरकारी,औद्योगिक, राजनीतिक और खेलों में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्व छात्रों तथा विद्यालय के शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में आयोजित हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी व पहाड़ी आदि परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बच्चों ने प्रस्तुत कर समा बांधा। कव्वाली, योग, हास्य नाटक व पंजाबी गिद्दा व पहाड़ी गीत पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई । विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार जताया । कार्यक्रम का संचालन चेतन चौहान तथा छात्र-छात्राओं श्रद्धा व राघव कुमार ने किया।इस अवसर पर बीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल, स्वतंत्र मिश्रा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार, नरेश कुमार, राधा, सीताराम कछारी प्रधानाचार्य हमीरावाला, प्रधानाचार्य पूरनपुर आलोक कुमार, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज चौहान , जसपुर ब्लाक कार्यकारिणी के अध्यक्ष कौशल चौधरी, मंत्री अनूप सिंह, उपाध्यक्ष कपिल सैनी, महिला उपाध्यक्ष बबीता सत्यवली , हरीश चौहान, समाजसेवी व विद्या मंदिर के प्रबंधक धर्मपाल सिंह, शीतल, श्रीकांत, इल्मा, जयप्रकाश, कौशल, आईटीआई के अंकुश कुमार, डॉक्टर तजम्मुल हसन, राजेश चौधरी, राधा कृष्ण तिवारी, अरुण कुमार वर्मा, नाजिम कमर , राजवीर सिंह, सतेंद्र कुमार, नीतू सैनी,मोनिका, महेंद्र सिंह, नूतन रानी, अजय कुमार, कालिका प्रसाद सुमन,हरीश शर्मा, सरीस आलम , नफीस अहमद, जयवीर सिंह,राम सजीवन,शाकिर हुसैन, मनीष जोशी, राजीव कुमार , अरुण कुमार, मनोज पाल, सोमपाल, नसीम जहां, राम कीर्ति, सुनीता समेत सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद रहे ।