-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर की पंजाबी कालोनी में लगे पुराने टावर को हटाने की मांग की गई ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर की पंजाबी कालोनी में लगा मोबाइल टावर काफी पुराना हो चुका है । जो जर्जर हालत में है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मोबाइल टावर हटाये जाने की मांग को लेकर कॉलोनी निवासियों ने उप जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा ।
उपजिलाधिकारी को दिए मांग पत्र में कहा गया है कि कॉलोनी के बीचों-बीच लगभग तीन दशक पूर्व मोबाइल टावर लगा था । तब वहां आबादी नहीं थी । लेकिन वर्तमान में वहां पूरी तरह से आबादी हो गई है । तीन दशक पूर्व कॉलोनी में लगे इस टावर की हालत जर्जर हो चुकी है । दो-तीन बर्ष पूर्व कॉलोनी वासियों ने इस टावर को हटाने की मांग की थी । इस पर मोबाइल टावर कंपनी प्रतिनिधि, जमीन मालिक एवं कॉलोनी निवासियों के बीच उपजिलाधिकारी कार्यालय में सहमति बनी थी कि जल्द ही मोबाइल टावर वहां से हटा दिया जाएगा । लेकिन अभी तक मोबाइल टावर को नहीं हटाया गया । कॉलोनी वासियों ने मोबाइल टावर हटवाये जाने की मांग की । जिससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके । उप जिलाधिकारी को पत्र देने वालों में नगर पालिका सभासद प्रतिनिधि दीपक अरोरा, पराग अग्रवाल,अतुल अग्रवाल, राजेंद्र चौहान,सुमित जैन, शालीन अरोरा, राजीव चौहान,परमजीत सिंह, विनोद बत्रा,अनुज अग्रवाल, रजत अरोरा, विशमीत खत्री, शैलेंद्र चौहान,ओम अग्रवाल आदि शामिल रहे ।