उत्तराखंड: जसपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रत्याशी सुधीर कुमार बिश्नोई ने जुलूस निकाला । जुलूस का शुभारंभ उनके मेन बाजार स्थित के लिए कार्यालय से शुरू हुआ और वार्ड नंबर 11 के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए उनके कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गया । जुलूस के दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में गगनभेदी चुनावी नारे लगाए । जुलूस में समर्थकों ने काफी संख्या में भाग लिया। प्रत्याशी सुधीर कुमार बिश्नोई ने जुलूस में भाग लेने वाले समर्थकों का आभार व्यक्त किया ।