~सुशील चौहान
उत्तराखंड: जसपुर जनपद ऊधम सिंह नगर का प्रमुख नगर है। यहां राजनीति का खासा बोलबाला है । निकाय चुनाव में जसपुर की सियासत और ज्यादा गर्मा रही है । निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा दूसरे प्रत्याशियों को समर्थन देने से सियासत के माहौल ने अजीबोगरीब मोड़ ले लिया । इसमें कोई दो राय नहीं है । चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में 20 जनवरी 2025 को जसपुर नगर पालिका चेयरमैन पद के विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों पर अपनी-अपनी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया और सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी सभाओं में एक-दूसरे की होड़ पर भीड़ जुटाने का प्रयास किया गया। 

चुनाव प्रचार के खत्म होने से एक दिन पूर्व 20 जनवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी अशोक खन्ना ने दो नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया । उनकी एक नुक्कड़ सभा का आयोजन नगर के मोहल्ला नत्था सिंह में और दूसरी नुक्कड़ सभा का का आयोजन मोहल्ला भूप सिंह में किया गया । 

काग्रेस प्रत्याशी जाकिर नूरी की नुक्कड़ सभा का आयोजन जसपुर के इमरान चौक पर किया गया । बसपा प्रत्याशी वसीम अहमद सिद्दीकी की नुक्कड़ सभा का आयोजन मोहल्ला जटवारा में जामा मस्जिद चौक पर किया गया । निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद सम्राट की नुक्कड़ सभा का आयोजन तकिये वाली मस्जिद के पास किया गया । निर्दलीय
प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ रूबी ने निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद सम्राट की नुक्कड़ सभा में पहुंच कर मंच से नौशाद सम्राट को समर्थन देने की घोषणा की । जिससे सभा में भाग लेने वाले उनके समर्थक झूम उठे । गौरतलब है कि अनीस अहमद रूबी ने कांग्रेस से टिकट से न मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ रूबी ने निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद सम्राट की नुक्कड़ सभा में पहुंच कर मंच से नौशाद सम्राट को समर्थन देने की घोषणा की । जिससे सभा में भाग लेने वाले उनके समर्थक झूम उठे । गौरतलब है कि अनीस अहमद रूबी ने कांग्रेस से टिकट से न मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।प्रत्याशियों ने नुक्कड़ सभाओं में जमकर उगला एक-दूसरे के खिलाफ जहर
नुक्कड़ सभा में चेयरमैन पद के दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने अपनी-अपनी नुक्कड़ सभाओं में एक दूसरे के खिलाफ जमकर जहर उगला और एक दूसरे की सारी पोल पट्टियां व ऐसे-ऐसे राज खोलकर रख दिए। जिनसे लोग हैरत में पड़ गए और दांतों तले उगली दबाने लगे । प्रत्याशियों ने एक दूसरे के खिलाफ व्यंग्य बाण छोड़ने के बजाय सीधे निशाना साधा और कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।
निर्दलीय प्रत्याशी सुल्तान भरती पहले ही दे चुके हैं कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन
निर्दलीय प्रत्याशी सुल्तान भारती कई पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर नूरी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं । उन्होंने कांग्रेस से टिकट में मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था । लेकिन बाद में वे कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर नूरी को अपना समर्थन देकर कांग्रेस के मंच पर आ गए और तभी से वे कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर नूरी की नुक्कड़ सभा में उन्हें मजबूत करने के लिए चुनावी भाषण दे रहे हैं । वे अपने भाषणों में एक से एक नए जुमले का प्रयोग कर रहे हैं ।