श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर ने किया जसपुर क्षेत्र का दौरा, पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने 25 जुलाई 2026 को श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद के जसपुर क्षेत्र का दौरा किया ।उक्त जानकारी देते हुए जसपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  जसपुर-भूतपुरी  मार्ग स्थित नादेही पुलिस चौकी, जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग स्थित सूत मिल चौकी व धरमपुर पुलिस चौकी तथा जसपुर-पतरामपुर मार्ग स्थित पतरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का भ्रमण किया और मार्गो की स्थिति का जायजा लिया, ताकि कावड़ यत्रियों को को किसी प्रकार की सुविधा न हो । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को कावड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उनका कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए ।