जसपुर के जाने-माने फोटोग्राफर राजकुमार बाठला का निधन,क्षेत्र में छाई शोक की लहर 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव हल्दुआ शाहू निवासी जाने-माने फोटोग्राफर राजकुमार बाठला का बीमारी के चलते निधन हो गया । वे करीब 60 वर्ष के थे । उनके निधन से जसपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । वे जसपुर,ऊसिंन के सुभाष चौक के पास उनकी फोटोग्राफी की लैब संचालित करते थे।