-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : मूल्यांकन संबंधी समस्याओं को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिन से मिला । शिक्षा सचिव ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। 

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान एवं प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल, उत्तराखंड के सचिव विनोद प्रसाद से मिला। प्रतिनिधि मडल ने शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की । प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मूल्यांकन कार्य के दौरान मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों को तकनीकी दिक्कतों,कार्य की अधिकता समय-सीमा के दबाव तथा संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है । प्रतिनिधि मंडल द्वारा इन सभी बिंदुओं को रखते हुए शिक्षा परिषद के सचिव से अनुरोध किया गया कि मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल एवं शिक्षक हितैषी बनाया जाए ताकि मूल्यांकन कार्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुचारू रूप से संपन्न हो सके ,साथ ही जो शिक्षक अपने गृह जनपद या किसी विशेष परिस्थिति के कारण किसी दूसरे जनपद के मूल्यांकन केंद्रों में ड्यूटी करना चाहते हैं तब उनको उस केंद्र की आवश्यकता के अनुसार यदि आवश्यकता है तब मूल्यांकन ड्यूटी में लगाए जाने की अनुमति प्रदान की जाए ,मूल्यांकन केंद्रों में यदि किसी शिक्षक साथी को मूल्यांकन कार्य के दौरान किसी प्रकार की कोई इमरजेंसी आती है तब उनको मानवीयता आधार पर रिलैक्सेशन दिया जाए,मूल्यांकन भत्ता सीबीएससी के बराबर किया जाए पर वार्ता हुई । शिक्षा परिषद के सचिव ने आश्वास दिया कि मूल्यांकन केंद्रों से संबंधित समस्याओं को मूल्यांकन से पूर्व होने वाली बैठक में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्देश दे दिए जाएंगे।
तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल विद्यालयी शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत से मिला और उन्हें अपर निदेशक पद पर पदोन्नति पर बधाई दी गई । इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर हवलदार प्रसाद से भी भेंट की । इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विमल सिंह चौहान उर्फ मंत्री, मीडिया प्रभारी मनोज चौहान , ब्लॉक उपाध्यक्ष रामनगर अजीम सैफी , हरीश चौहान , मनोज कुमार, संजय जोशी उपस्थित रहे ।