जसपुर के सहायक अध्यापक अमित त्यागी निलंबित

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जिला शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर द्वारा जसपुर के एक सहायक अध्यापक को विभिन्न आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा जांचोपरांत विकासखंड जसपुर, ऊसिंन अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूत मिल के सहायक अध्यापक अमित कुमार त्यागी को विभिन्न आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया । उन पर कई आरोप लगे हुए थे । उन्हें निलंबन काल में उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय सितारगंज में संबद्ध किया गया है ।