-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने घर पकड़ अभियान के दौरान तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया ।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के नेतृत्व जसपुर पुलिस की टीम द्वारा न्यायालय से जारी आदेश/वारंट आधार पर 3 वारण्टियों सहनावाज़ उर्फ़ मोनी पुत्र असलम निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान,जसपुर, गुलफाम पुत्र अली हसन निवासी लक्ष्मीपुर खेड़ा जसपुर व समीर जावेद पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान,जसपुर, ऊसिंन को गिरफ्तार कर न्यायालय के में पेश किया ।
गौरतलब:
क्या आपके विरुद्ध कोई मुकदमा चल रहा है?
यदि हां तो क्या मुकदमे की पैरवी अपने अधिवक्ता के माध्यम से कर रहे हैं ?
सावधान ! हो जाइए मुकदमे की तारीख पर ना पहुंचना तथा न्यायालय के आदेशों का पालन न करना विधि का उल्लंघन है ।
सावधानी बरतें और असुविधा से बचें ।
पुलिस टीम:
एसआई भोपाल राम पौरी
एसआई ललित सिंह
एसआई इंद्र सिंह ढेला
हेड कांस्टेबल गणेश राम
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
होमगार्ड दीक्षित