-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा गुम हुए एक बच्चे को मात्र 2 घंटे के अंदर से कुशल बरामद कर लिया गया ।

पुलिस के अनुसार बालक सादाब उर्फ़ सद्दू पुत्र रियासत निवासी रसूलपुर काशीपुर उम्र 08 अपने फूफा मोहसिन जसपुर के घर मेहमानदारी में आया था जिसके घर से गुमशुदा होने पर परिजन द्वारा 1 मार्च 2026 को कोतवाली जसपुर को सूचना दी गई थी । सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक महोदय राजेंद्र सिंह डांगी के नेतृत्व में बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई भोपाल राम पौरी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, एचजी दीक्षित पंवार द्वारा मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ की और घटना के मुताबिक तत्परता से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी पतारसी कर गुम है बालक को माध्यम से ढूंडने का प्रयास किया । परिजनों व पुलिस के संयुक्त प्रयास से बालक को सक्कों वाली मस्जिद के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया । बालक अन्य बच्चो के साथ खेलते घर से दूर निकल गया था और घर का रास्ता भूल गया था । बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया । बालक को सकुशल पाकर परिजनों में ख़ुशी का ठिकाना न रहा । उन्होंने बच्चे ढूंढने मदद किए जाने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया ।