जसपुर पुलिस द्वारा 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 30 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में    दिनांक 08/03/2026 को जसपुर सूत मिल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई इंद्र सिंह ढेला द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते जसपुर क्षेत्र से दिग्विजय पुत्र आमिर सिंह निवासी कासमपुर, जसपुर को अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया गया । उसके पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम :
एसआई इंद्र सिंह ढेला
हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह
हेड कांस्टेबल गणेश राम
कांस्टेबल अरुण कुमार