-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के नव विवाहित पुत्र व पुत्रबधू को आशीर्वाद दिया ।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 मार्च 2026 को प्रातः करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से जसपुर क्षेत्र की नादेही चीनी मिल पहुंचे ।
जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरने के लिए अस्थाई हेलीपैड बनाया गया था । नादेही चीनी मिल में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया । काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व महापौर दीपक वाली ने मुख्यमंत्री को काशीपुर में लगने वाले ऐतिहासिक चैती मेले में आने का निमंत्रण दिया ।

मुख्यमंत्री ने नादेही चीनी मिल में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद हेलीपैड से कार से प्रस्थान कर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के निवास स्थान ग्राम निवारमुंडी पहुंच कर
उनके नव विवाहित पुत्र एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। उसके बाद सूक्ष्म जलपान कर प्रातः करीब 11 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए । इस मौके पर प्रमुख रूप से काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, युवा भाजपा नेता शीतल जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू,कांग्रेस नगर अध्यक्ष इख्तियार बबलू,गौरव चौहान आदि उपस्थित रहे।