जसपुर की ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में शुरू हुई ‘एस्ट्रो’ पाठशाला, विद्यार्थियों में बढ़ेगी विज्ञान के प्रति रुचि

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड :ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर) में ‘एस्ट्रो” पाठशाला शुरू की गई जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. भुवन भट्ट ने फीता काटकर एवं नारियल तोड़कर किया । उन्होंने विज्ञान एवं खगोल अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए AstroSat एवं Aditya-L1 जैसे अंतरिक्ष अभियानों का उल्लेख किया और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध असीम संभावनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रॉकेट का सफल लॉन्च प्रदर्शन किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा । जिसने सभी में उत्साह एवं जिज्ञासा का संचार किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को ग्रहों, तारों एवं सौरमंडल से संबंधित ज्ञान दिया गया। जो सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। दूरबीन के माध्यम से आकाशीय पिंडों के अवलोकन की जानकारी भी दी गई जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और जीवंत बना दिया।
विद्यार्थियों द्वारा अंतरिक्ष विषयक मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक प्रदर्शन किया गया । जिसने उनके रचनात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रभावशाली दर्शाने में मदद की । विद्यालय के प्रबंधक अमित कंबोज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में इसी प्रकार की नवाचार आधारित शिक्षा की आवश्यकता है । उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने पर आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने विद्यालय में शुरू की गई एस्ट्रो क्लास शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं आत्मविश्वास विकसित होगा । वक्ताओं द्वारा  विद्यालय में एस्ट्रो पाठशाला शुरू किये जाने एवं विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की।
इस अवसर पर भावना कांबोज , साक्षी कंबोज समेत समस्त विद्यालय प्रबंधन परिवार के अलावा कार्यक्रम के अतिथि दीपक मारवाह व नीशु मारवाह तथा शिक्षक,अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे ।