भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं गेहूं खरीद केंद्रों को संख्या बढ़ाई जाने को लेकर  एस एम ओ को सौंपा ज्ञापन,10 क्रय केंद्र और खोलने की मांग

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेहूं खरीद केंद्रों की मुखिया बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एस एम ओ को ज्ञापन सौंपा।
जसपुर विधान सभा क्षेत्र में मात्र 5 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं । ये पांचों गेहूं खरीद केंद्र जसपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में ही लगाए गए हैं गए हैं । इसके अलावा एक गेहूं खरीद केंद्र गढ़ी नेगी के नाम काशीपुर मंडी में स्थापित किये जाने की जानकारी मिली है । भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 4 अप्रैल 2026 को एस एम ओ को ज्ञापन देकर स्थापित किए गए गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या को काम बताया गया । कहा गया कि इस बार गेहूं की पैदावार अधिक है। उसे देखते हुए जो क्या केंद्र लगाए गए हैं उनके संख्या गेहूं की पैदावार के हिसाब से कम है । ज्ञापन में जसपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के 10 गेहूं खरीद केंद्र और स्थापित करने की मांग की गई है ।