जसपुर में झगड़े के दौरान घायल हुई महिला हुई बेहोश, उपचार के दौरान आया होश

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जसपुर में बच्चों में हुए झगड़े को लेकर दोनों परिवारों के बड़े लोगों झगड़ा हो गया । जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और गंभीर चोट खाने से वह बेहोश हो गई । जिसे उपचार के बाद होश आया ।
जानकारी के अनुसार जसपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड के तहसील रोड स्थित मोहल्ला गोपाल नगर नई बस्ती के दो परिवारों देवरानी-जेठानी के बच्चों मे झगड़ा हो गया । झगड़ा के बाद फरजाना पत्नी शाहबुद्दीन अपनी देवरानी के घर जाकर परिवार का मामला बताकर विवाद को निपटा गई थी, देवरानी के परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और यहां तक कि वह बेहोश हो गई । जिससे उसके परिजन बुरी तरह घबरा गए । परिजनों व सहयोगियों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर उसे तत्काल उपचार हेतु जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयपुर में भर्ती कराया गया । उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसे होश आ गया । तब उसके परिजनों में सहयोगियों ने राहत की सांस ली। समाचार लिखने तक पीड़िता के परिजन पुलिस को तहरीर नहीं दे पाए थे।