-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर में अंबेडकर जयंती के जुलूस में अखाड़े में चोट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान अखाड़े में चोट लगने से मोहल्ला दिल्ला सिंह, जसपुर निवासी पृथ्वी सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सोनू को चोट लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे तत्काल उपचार हेतु जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिंता जनक हालत में फायर सेंटर क लिए रेफर कर दिया गया । अजीब संयोग देखिए युवक को ठीक अस्पताल के गेट के सामने ही चोट लगी । युवक को चोट लगते ही जुलूस व अखाड़े में सन्नाटा छा गया । युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जुलूस शुरू कर दिया गया ।