जसपुर क्षेत्र के गांव पतरामपुर वन चौकी के पास लगी गेहूं के खेत में आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर क्षेत्र की पतरामपुर वन चौकी के पास गेहूं के एक खेत में आग लग गई । फायर ब्रिगेड बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया । आग लगने से किसान का काफी नुकसान हो गया।
फायर ब्रिगेड से जसपुर मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को करीब 2:00 बजे जनपद ऊधम सिंह नगर के जयपुर क्षेत्र के गांव पतरामपुर निवासी जरनैल सिंह पुत्र हरि सिंह के
पतरामपुर रोड स्थित फॉरेस्ट चौकी के पास करीम ढाई एकड़ गेहूं के खेत मे आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई मच गई । मौके पर भीड़ जमा हो गई । तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई । सूचना मिलने पर फायर स्टेशन जसपुर से 02 फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची । फायर यूनिट के द्वारा त्वरित  कार्यवाही करते हुए MFE व मिनी हाई प्रेशर से 02-02 हौज रील फैलाकर लगातार पंपिंग की गई । तब कहीं जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ पाई । आग लगने से किसान का काफी नुकसान हो गया ।
आग बुझाने वाली यूनिक्ट:
चालक संदीप असनावडे
संविदा चालक गोपाल प्रसाद  .
फायरमैन चंद्रमोहन
फायरमैन सोनू आर्या
महिला फायरमैन सीता
महिला फायरमैन भावना
महिला फायरमैन नीतू नाथ
महिला फायरमैन भूमिका मनराल, अग्निश्मन केंद्र जसपुर उधम सिंह नगर ।