गेहूं की तौल को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हल्द्वानी RFC कार्यालय में धरना प्रदर्शन,15 अप्रैल को प्रातः 10: बजे तक गेहूं की तौल सुचारू न होने पर गेहूं क्रय केंद्रों के कांटे बारदाना सड़क पर फेंकने की दी चेतावनी 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: गेहूं की तौल सुचारू कराने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी RFC कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन कर 15 अप्रैल को प्रात 10: बजे तक गेहूं की तौल सुचारु न होने पर गेहूं क्रय केंद्रों के तौल कांटे बारदाना आदि सड़क पर फेंकने की चेतावनी दी ।
13 अप्रैल 2026 को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गेहूं की तौल सुचारु कराने की मांग को लेकर हल्द्वानी RFC कार्यालय में नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन RFC की गैर मौजूदगी में DRMO का घेराव किया था । धरना प्रदर्शन के दौरान उत्तेजित भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों के बीच कई दौर की वार्ताएं हुईं । डी आर एम ओ ने दो-तीन दिन में गेहूं की तौल सुचारु कराने का आश्वासन दिया ।  भाकियू नेताओं व किसनों ने चेतावनी दी कि यदि 15 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे तक गेहूं की तौल सुचारू ने की गई तो उनके द्वारा गेहूं खरीद केंद्रों के तौल कांटे व बारदाना आदि संबंधित सामान सड़क पर फेंक दिया जाएगा । इस मौके पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, युवा भाकियू प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, कुमाऊं युवा अध्यक्ष विक्की रंधावा, उधम सिंह नगर जिला उपाध्यक्ष हरप्रीत निज्जर व शीतल सिंह पट्टी ,नैनीताल जिला अध्यक्ष भगवान सिंह रौतेला, ऊधम सिंह नगर युवा जिला अध्यक्ष उदित शर्मा, जगजीत सिंह भुल्लर,मनप्रीत सिंह, हरप्रीत हैप्पी, दर्शन सिंह देयोल, बलविंदर सिंह, दीदार सिंह, जसवीर सिंह, शीतल सिंह, गजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, मोहसिन खान, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।