-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: गेहूं की तौल न होने पर व गेहूं की तौल को लेकर सरकार द्वारा चुप्पी साधने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया । उन्होंने 15 अप्रैल 2026 को अपनी चेतावनी के अनुसार पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में


में एकत्र हुए और गेहूं की स्थित एस एम ओ कार्यालय पर नारेबाजी के साथ जम कर प्रदर्शन किया और कार्यालय में ताला जड़ दिया । उसके बाद गेहूं क्रय केन्द्रों पर रखे तौल कांटे उठाकर व वहां लगे फ्लेक्सी बैनर फाड़ कर अपने कब्जे में लिए और जमकर नारेबाजी की । तौल कांटे व फ्लेक्सी बैनर लेकर नारेबाजी के साथ जुलूस की शक्ल में कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट पर पहुंचे । जहां नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया और गेहूं क्रय केंद्रों के फ्लेक्सी बैनर फूंके और वहीं धरने पर बैठ गए । भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित किया और गेहूं की तौल न होने के मामले को केंद्र व राज्य सरकार की नीति की जमकर आलोचना की । उसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया । धरना समाप्त होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्यालय में एक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें गेहूं की तौल न होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और गेहूं की तौल को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों की किसान विरोधी नीति की आलोचना की । निर्णय लिया गया कि गेहूं की तौल न होने की स्थिति में किसी प्रकार के किसी विरोध प्रदर्शन व आंदोलन की रणनीति भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के निर्देशानुसार तय की जायेगी । इस मौके पर भाकियू वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर, चौधरी किशन सिंह, दीदार सिंह, संजीव चौधरी गजेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।


में एकत्र हुए और गेहूं की स्थित एस एम ओ कार्यालय पर नारेबाजी के साथ जम कर प्रदर्शन किया और कार्यालय में ताला जड़ दिया । उसके बाद गेहूं क्रय केन्द्रों पर रखे तौल कांटे उठाकर व वहां लगे फ्लेक्सी बैनर फाड़ कर अपने कब्जे में लिए और जमकर नारेबाजी की । तौल कांटे व फ्लेक्सी बैनर लेकर नारेबाजी के साथ जुलूस की शक्ल में कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट पर पहुंचे । जहां नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया और गेहूं क्रय केंद्रों के फ्लेक्सी बैनर फूंके और वहीं धरने पर बैठ गए । भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित किया और गेहूं की तौल न होने के मामले को केंद्र व राज्य सरकार की नीति की जमकर आलोचना की । उसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया । धरना समाप्त होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्यालय में एक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें गेहूं की तौल न होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और गेहूं की तौल को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों की किसान विरोधी नीति की आलोचना की । निर्णय लिया गया कि गेहूं की तौल न होने की स्थिति में किसी प्रकार के किसी विरोध प्रदर्शन व आंदोलन की रणनीति भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के निर्देशानुसार तय की जायेगी । इस मौके पर भाकियू वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर, चौधरी किशन सिंह, दीदार सिंह, संजीव चौधरी गजेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।जसपुर: गेहूं की तौल को सुचारु कराने की मांग को लेकर 13 अप्रैल 2026 को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी RFC कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था। जिसके दौरान निर्णय लिया गया था और चेतावनी दी गई थी कि यदि 15 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे तक गेहूं की तौल सुचारु न होने पर उनके द्वारा गेहूं खरीद केंद्रों पर सफेद हाथी बने तौल कांटों को सड़क पर फेंक दिया जाएगा ।
Post Views: 87