सोशल मीडिया पर महिला की वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला की वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया ।
जसपुर, ऊसिंन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा एक महिला को बदनाम करने की नीयत से उसकी फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी । शिकायत पर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के क्रम में उक्त युवक को महिला की वीडियो वायरल कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उपजिलाधिकारी जसपुर, ऊसिंन के समक्ष पेश किया गया ।