अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती बंद किए जाने किये जाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता से की वार्ता, सौंपा ज्ञापन, बिजली कटौती बंद न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग को लेकर 24 अप्रैल 2026 को विद्युत वितरण खण्ड जसपुर के अधिशासी अभियंता से वार्ता की । उन्होंने वार्ता के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं की समस्या को सुन कर उन्हें अवगत कराया कि विद्युत कटौती उनके द्वारा नहीं की जा रही है । विद्युत कटौती ऋषिकेश कट्रोलरूम से ही की जा रही है । उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम होने विद्युत उपकरण गर्म हो जाते हैं । जिससे फाल्ट जाते हैं और तार आदि फुंकने की आशंका बनी रहती है । इसके अलावा गेहूं के खेतों में लग रही आग की घटनाओं के मद्देनजर दिन में एक निश्चत समय अवधि में बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ रही थी । वार्ता के बाद उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वसन दिया कि उनकी भावनाओं से उच्च अधिकारियों को जगत कराया जाएगा, ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके । भाकियू कार्यकर्ताओं ने तत्काल अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी गई कि यदि अघोषित बिजली कटौती न की गई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिये बाध्य हो जाएगी । इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, बलदेव सिंह लैंस, पहलवान कुलदीप सिंह , रमन दोसांझ, जयवीर सिंह, पपिंदर सिंह आदि मौजूद रहे ।