जसपुर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान,नाबालिगों द्वारा चलाए जाने पर पांच मोटरसाइकिलों पर किया गया 25000 का जुर्माना, मोटरसाइकिलें कर दी गईं सीज

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसके दौरान 5 नाबालिगों को मोटरसाइकिलें चलाते पड़कर उनकी मोटरसाइकिलों पर ₹25000 का जुर्माना किया गया और उनकी मोटरसाइकिलों को चीज कर दिया गया। यह वाहन चेकिंग अभियान जसपुर, ऊधम सिंह नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी के नेतृत्व में चलाया गया ।