जसपुर में जबरन स्मार्ट मीटर लगाये जाने से बिगड़ी विद्युत उपभोक्ता की हालत, आईसीयू में भर्ती , उपभोक्ताओं में भारी रोष 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर में विद्युत विभाग की टीम द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने से एक विद्युत उपभोक्ता की हालत बिगड़ गई । जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर के मोहल्ला जुलाहन अस्पताल रोड वार्ड नंबर सात में विद्युत विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए । जिससे स्थानीय लोगों में रोज व्याप्त है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया, लेकिन टीम ने उनकी बात नहीं सुनी जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए। सामाजिक कार्यकर्ता वेदानंद शर्मा ने कहा कि विद्युत विभाग की टीम द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए । उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उपभोक्ता विद्युत उपभोक्ता डॉक्टर गुलाब सिंह राणा गहरे सदमे में आ गए । जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया । जहाँ उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। जबरन मीटर लगाये जाने को लेकर मोहल्ले वासियों में भारी रोष व्याप्त है।