हृदय गति रुकने से नादेही चीनी मिल कर्मी की मौत , मिल कर्मियों ने जताया शोक 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर की नादेही चीनी मिल के कर्मचारी नगर पंचायत महुआ डाबरा निवासी विपिन लाहोरी की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई । वे करीब 55 वर्ष के थे। चीनी मिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनकी अंत्येष्टि में भाग लेकर उनके निधन गहरा शोक व्यक्त किया । गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी उनकी सब यात्रा में शामिल होकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।