– सुशील चौहान
उत्तरप्देश : जनपद मुरादाबाद के प्रमुख क्षेत्र ठाकुरद्वारा के गांव कमालापुरी-बैजनाथपुर मार्ग स्थित खलिया के किनारे श्मशान घाट के पास दिनांक 5 जून 2026 को सुबह अपने खेतों पर घूमने गए लोगों ने तेंदुए का एक शावक मृत अवस्था में पड़ा देखा ।
उन्होंने फोन पर कमालापुरी,बैजनाथपुर, आसपास के अन्य गांवों व ठाकुरद्वारा के लोगों को जानकारी दी। इस घटना की सूचना जंगल की आज की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना मिलने पर ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम तेंदुए के शावक के शव को शव विच्छेदन हेतु उठा कर ले गई । तेंदुए के शावक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई । लोगों का कहना है कि इससे पहले आसपास कहीं कोई जंगली जानवर नहीं देखा गया था। तेंदुए के शावक का शव मिलने से लोगों में यह आशंका घर कर गई कि आसपास के क्षेत्र और भी जंगली जानवर रह रहे होंगे । इससे लोगों में दहशत पैदा हो गई ।