जसपुर में नवनिर्मित रनिंग ट्रैक एवं वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन 10 जून को 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में 10 जून 2026 को सांय 4:30 बजे जसपुर आवास विकास रोड स्थित
स्व.श्री हरगोविंद प्रसाद सिंघल मेमोरियल स्पोर्ट ग्राउंड में नवनिर्मित रनिंग ट्रैक एवं वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश नेगी (चेयरमैन, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन) तथा विशिष्ट अतिथि विजेंदर चौधरी  (चेयरमैन, एथलेटिक्स चयन समिति, उत्तराखंड) व राजीव चौधरी  (महासचिव, कुश्ती संघ, उत्तराखंड) होंगे । कार्यक्रम के आयोजक सिंघल स्पोर्ट्स इनिशिएटिव ।