जसपुर पुलिस द्वारा अलग अलग मामलों में 4 लोग गिरफ्तार 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर ऊसिंन पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर सफलता लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में शराब पीकर वाहन चलाने एवं हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 08/06/2026 को शाहनवाज पुत्र मौ0 सईद निवासी मौ0 जुलाहान जसपुर थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 23 वर्ष को शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में अन्तर्गत धारा-185/202 एमवी एक्ट ,पंकज पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी मौ0 भूप सिंह थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएस एवं साहिल पुत्र खुर्शीद अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी निकट हमसफर मैरिज हाल भट्टा कालोनी जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर व जलीस अहमद पुत्र खुर्शीद निवासी मसवासी थाना मसवासी जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष को अन्तर्गत धारा-172(2) बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
एस एस आई भूपाल राम पौरी
कांस्टेबल जाकिर हुसैन
कांस्टेबल जगदेव 
होम गार्ड जय प्रकाश कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।