– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर, ऊसिंन पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के दौरान 1.5 लाख रुपए की 4.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है । इस विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18/06/2026 को चेकिंग के दौरान जसपुर की ठाकुरद्वा चुंगी के पास स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी के पास मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद इशहाक निवासी निकट अबूबकर मस्जिद जसपुर ऊधम सिंह नगर उम्र 50 वर्ष को 04.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा एफ0आई0आर0 संख्या 229/26 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया । आरोपी के पास से बरामद स्मैक का मूल्य लगभग 1.5 लाख रुपए आंका गया है ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डे
एसआई राजेन्द्र प्रसाद
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल परविन्द्र कुमार कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर।