गुलदार ने जसपुर क्षेत्र के गांव निजामगढ़ में खेत पर काम कर रही एक युवती समेत दो लोगों पर किया जानलेवा हमला,दोनों हुए घायल,शोर मचाए जाने पर भागा गुलदार,दोनों बाल-बाल बचे मौत के मुंह से,घटना से मचा हड़कंप,आसपास के क्षेत्र में बना दहशत का माहौल 

– सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: गुलदार ने जनपद ऊधम सिंह नगर के क्षेत्र जसपुर के गांव निजामगढ़ में खेत पर काम कर रही युवती समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए और मौत के मुंह से बाल-बाल बच गए । अन्य लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर गुलदार उन्हें छोड़ कर भाग गया । जिससे दोनों लोग मौत के मुंह से बाल-बाल बच बच गए । घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई और हड़कंप मच गया । घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव निजामगढ़ निवासी सोमपाल सैनी की पुत्री 21 जून 2026 को प्रात करीब 9:00 बजे खेत पर भजनों के साथ काम कर रही थी, तभी वहां अचानक गुलदार आ गया और उसने सोमपाल की 21 वर्षीय पुत्री हृदेश पर जानलेवा हमला कर दिया और पास स्थित व्यक्ति पान सिंह पुत्र रामपसाद युवती को गुलदार से बचने के लिए दौड़ा तो गुलदार ने उस पर भी हमला कर दिया । जिससे चीख-पुकार मच गई।मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर गुलदार दोनों को छोड़कर भाग गया । लेकिन गुलदार के हमले से दोनों  गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों घायल को तत्काल उपचार हेतु जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।  घटना की सूचना वन विभाग को दी गई  । घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है । लोग मारे  के अपने अपने खेतों पर काम करने जाने से कतरा रहे हैं । गौरतलब है कि गुलदार के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है । पिछले कई वर्ष से क्षेत्र में गुलदार का आतंक मचा हुआ है । क्षेत्र में गुलजार के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं । इससे पहले भी गुलदार कई लोगों पर हमला घायल कर चुका है । कुछ वर्ष पूर्व गुलदार ने क्षेत्र के‌ गांव कासम पुर में गेहूं की कटाई कर रहे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था । जिससे उसकी मौत हो गई थी ।