– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: मोहर्रम के त्यौहार को लेकर जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली औ में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।

दिनांक 23.06.26 को जसपुर, ऊधम सिंह नगर कोतवाली परिसर में मोहर्रम के संदर्भ में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें मोहर्रम कमेटी, विभिन्न राजनीतिक व समाजिक संगठनो से जुड़े हुये सभी धर्मो के गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, बीडीसी मेंबर व पालिका सभासदों ने भाग लिया । जिसमें में लोगों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए । मुख्य समस्या बिजली के लटकने वाले तार, डिश के तार और गलियों में वाहन खड़े करने की आयी । मीटिंग में बिजली विभाग के अधिकारी, नगर पालिका के कर्मचारी, जिओ और एयरटेल के कर्मचारी भी मौजूद थे । जिनके द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बंधित समस्याओं का समाधान करने का आश्वाशन दिया गया ।