-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: त्रिलोकचंद अरोरा को उत्तरांचल पंजाबी महासभा का काशीपुर जिला अध्यक्ष व सतीश नरूला को जसपुर नगर अध्यक्ष चुना गया ।

27 जून 2026 को उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें संगठन के कुमायूं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा द्वारा सर्वसम्मति से त्रिलोक चन्द अरोरा को काशीपुर जिला अध्यक्ष एवं सतीश नरूला को जसपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया । चुने जाने के बाद बैठक में उपस्थित लोगों दोनों नव नियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई दी गई और फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया ।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों व उनके समर्थकों व सहयोगियों ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के शीर्ष नेतृत्व आभार व्यक्त किया । चुनाव के बाद दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों तांता लग गया ।