जसपुर में आयोजित तहसील दिवस में सुनी गईं 87 फरियादियों की समस्याएं 

~ सुशील चौहान

उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में तहसील परिसर में 4 फरवरी 2025 को मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सिंह व अपर जिला अधिकारी अशोक कुमार जोशी के निर्देशन में तहसील दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें 87 फरियादियों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी गईं और उनका शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिला अधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान, तहसीलदार जसपुर शुभांगिनी, नायब तहसीलदार भुवन चंद, आरके राकेश शाह, कानूनगो धनेश कुमार शर्मा, एसडीएम के पेशकार प्रकाश मेर, निर्वाचन सहायक एच सी जोशी, लेखपाल धीरेंद्र तनवार, धीरेंद्र नेगी, रवीश मोहन, जगतार सिंह, जगवीर सिंह, आनंद सागर, फराहना तबस्सुम, इंदू भट्ट, यशोदा व दीपेश कुमार के अलावा राजपाल सिंह , मुकुल आदि मौजूद रहे। तहसील दिवस में उप जिला अधिकारी कार्यालय व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे ।