उत्तराखण्ड की ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों के चुनाव की अधिसूचना जारी,दावेदारों में खुशी की लहर, ग्राम प्रधानों के चुनाव के बाद से अब तक लटका पड़ा था उप प्रधानों का चुनाव 

– सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में उप प्रधानों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।
ग्राम पंचायत प्रधानों  के चुनाव के बाद उत्तराखण्ड में उप प्रधानों का चुनाव अभी तक लटका पड़ा था । जिसके कारण प्रदेश की ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पद के दावेदार बहुत निराश थे । बार-बार मांग उठ रही थी, कि उप प्रधानों का चुनाव शीघ्र करया जाए । चुनाव आयोग ने 6 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद को छोड़कर उत्तराखंड की सभी ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों का चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रधानों के चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों के दावेदारों में खुशी कीलहर लहर दौड़ गई । उन्होंने उप प्रधानों के चुनाव हेतु जारी किए जाने का स्वागत किया ।