7 जुलाई 2026 को जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी विद्युत संबंधी समस्याओं के विरोध में बिजली की तरह गरजेंगे जसपुर बिजली घर पर 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी अपने क्षेत्र के गरीब लोगों की विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान कराने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे ।
जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के जुझारू एवं जागरूक तथा जनसेवा के लिए समर्पित जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक सूचना सार्वजनिक कर कहा है बिजली विभाग द्वारा उनके सेवा क्षेत्र के गरीब विद्युत उपभोक्ताओं  अनुचित पेनल्टियां लगाई गई हैं । उन्हें काम कराने के लिए उनके विरोध में वे 7 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे विद्युत उपभोक्ताओं के साथ जसपुर बिजली घर पहुंचेंगे । उनके द्वारा लोगों की अन्य बिजली संबंधी समस्याओं को भी उठाया जाएगा । उनके निर्धारित कार्यक्रम व उनके इरादे से ऐसा लग रहा है कि वे बिजली घर पर आकाशीय बिजली की तरह गरजेंगे ।